फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Service road will be made for tehsil commuting

पानीपत खटीमा हाईवे: स्वीकृति के बाद तोड़ा जाएगा तहसील का गेट और चहारदीवारी

Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Service road will be made for tehsil commuting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे की जद में आ रहे सदर तहसील की चाहरदीवारी और गेट तोड़कर पीछे निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में परियोजना भेजी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। क्रॉस जंक्शन से तहसील तक आने-जाने के लिए निर्माण एजेंसी सर्विस रोड का निर्माण करेगी।
शामली तहसील का मुख्य गेट और चहारदीवारी पानीपत-खटीमा हाईवे की जद में आ रहे हैं। तहसील के सामने क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास सदर तहसील के बराबर से गुजर रहा है। एनएचएआई बागपत इकाई के अफसर तहसील के गेट के अंदर भूमि का चिह्निकरण करके निशान लगा चुके हैं। तहसील के सामने बनत बाईपास बन जाने के बाद सर्विस लेन नीची और बाईपास ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहसील के मुख्य गेट के अंदर लगाए निशान के मुताबिक लेखपाल भवन, तहसील का पुराना भवन और चहारदीवारी व मुख्य गेट आ रहा है। तहसील की चहारदीवारी और मुख्य गेट तोड़कर पीछे बनाया जाएगा। तहसील में बनत और शामली की ओर से आने-जाने के लिए एक्सटेंशन रोड का निर्माण कराया जाएगा। डीएम जसजीत कौर के हस्ताक्षर के बाद पत्रावली एनएचएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति के बाद मुख्य गेट और चहारदीवारी को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सदर के बाहर हटेगा अतिक्रमण
तहसील के गेट और चहारदीवारी के आगे चाय, खोखे, होटल तथा रेस्टोरेंट बने हैं। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय से स्वीकृति आने के बाद तहसील सदर के बाहर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा।

इसी माह चालू होगा बनत में कृष्णा का पुल
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत में कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल तथा दो-दो लेन की सर्विस रोड का निर्माण इसी माह पूरा हो जाएगा। 20 अगस्त तक बनत पुल का आधा हिस्सा खोल दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि बनत बाईपास की उत्तर दिशा की ओर की सर्विस रोड पिछले बीस दिन से चालू है। दक्षिण दिशा की सर्विस रोड अधूरी पड़ी है। कृष्णा नदी पर अप्रोच रोड से पुल का जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है। 20 अगस्त तक कृष्णा के पुल की एक साइड खोल दी। जल्द ही सर्विस रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed