फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Service lane work of Panipat-Khatima highway will be completed next month

Shamli News: अगले माह पूरा होगा पानीपत-खटीमा हाईवे का सर्विस लेन का कार्य

Sun, 26 Mar 2023 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Service lane work of Panipat-Khatima highway will be completed next month
- क्राॅस जंक्शन के लिए भूमि हुई चिन्हित
विज्ञापन

- तहसील की पानी निकासी के लिए बनेगा नाला
- बाईपास पर उतरने और चढ़ने के लिए सर्विस लेन का हो रहा निर्माण
विकास की बात:
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे के सदर तहसील के सामने बनत और शामली बाईपास को जोड़ने के लिए क्राॅस जंक्शन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर दी गई है। क्राॅस जंक्शन से बनत बाईपास की सर्विस लेन बनाने के लिए रोड़ी डाल दी गई है। दूसरी ओर, बनत मार्ग को बाईपास को जोड़ने के लिए सर्विस लेन का निर्माण शुरु हो गया है।
पानीपत-खटीमा हाईवे के प्रथम चरण का निर्माण पूरा हो गया है। दूसरे चरण में सदर तहसील के पास से गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास और बनत बाईपास को जोड़ा जा चुका है। सड़क हादसों को रोकने को यहां क्राॅस जंक्शन तैयार करने के लिए भूमि का चिंहीकरण कर लिया गया है। क्राॅस जंक्शन से पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास के लिए सर्विस लेन रोड़ी डालकर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शामली और बनत से आने-जाने के लिए सर्विस लेन का निर्माण शुरु हो गया है। बनत से आने वाली सड़क से बाईपास काे जोड़ने के लिए सर्विस लेन बनाकर स्टील की बेरिकेडिग लगाई गई है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि बनत बाईपास की दूसरी लेन पर एक परत रोड़ी डालकर तारकोल लेपन करने का कार्य किया गया है। सर्विस लेन क्राॅस जंक्शन बनाकर आई लेड बोर्ड लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शामली तहसील का पानी निकासी के लिए तहसील से बनत की ओर हनुमान मंदिर तक एक नाला बनाया जाएगा। नाले का पानी हनुमान मंदिर के पास रजबहे में डाला जाएगा। सदर तहसील के सामने सर्विस लेन क्राॅस जंक्शन और नाला निर्माण का कार्य अगले माह अप्रैल में पूरा होगा।

तारों की ऊंचाई बढ़ने के बाद उपरिगामी पहुंच मार्ग का होगा निर्माण
बलवा उपरिगामी पुल तैयार होने में कम कम से छह माह लगेंगे। बिजली की हाइटेशन लाइन की ऊंचाई बढ़ने के बाद उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड का निर्माण हो पाएगा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास पर बलवा में उपरिगामी पुल के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन को ऊंचा करने के लिए छह करोड़ का एस्टीमेट बनाकर एनएचएआई लखनऊ के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा गया है। वहां से एस्टीमेट स्वीकृत करके केंद्रीय कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसमें की करीब डेढ़ माह लग जाएंगे। एस्टीमेट स्वीकृति के बाद तीन माह हाइटेंशन विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाने में लगेगे। ऐसे में बरसात से पहले बलवा उपरिगामी पुल तैयार नहीं होगा।

निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से हाइटेंशन लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए एस्टीमेट एनएचएआई के लखनऊ कार्यालय को भेज दिया है। एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद लाइन की ऊंचाई बढ़ाकर पुल की एप्रोच रोड कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed