फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   server down, bankon mein hungama

सर्वर डाउन, बैंकों में हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
server down, bankon mein hungama
बैंक में कैश के लिए लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
शामली। शहर के बैंकों में दो घंटे से ज्यादा समय तक सर्वर ठप होने से हंगामा हो गया। भीड़ बढ़ने पर बैंक का ताला बंद कर दिया गया, जिसके बाद भीड़ आपा खो बैठी। बैंकों में ट्रेजरी चालान जमा कराने वालों ने भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे हालात पर रोष जताते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर के एसबीआई और इलाहाबाद बैंक में दिन भर हंगामा होता रहा। एसबीआई में सुबह से ही सर्वर डाउन होने से बैंक में भीड़ बढ़ती गई। बैंक में ढाई घंटे से ज्यादा सर्वर ठप रहा। जिसके बाद भीड़ को अंदर जाने से रोकने के लिए बैंक का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। बैंक के बाहर दो घंटें में सैकड़ों ग्राहक इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


गेट नहीं खुलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। 12:30 बजे गार्ड ने बैंक का गेट खोला। उसके बाद ग्राहकों में अंदर जाने को लेकर आपाधापी मच गई। अंदर घुसने के प्रयास में कई ग्राहकों को मामूली चोट भी आई। इसके बाद ग्राहकों को कई घंटे बाद कैश मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक में ट्रेजरी चालान जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। उन्होंने बैंक में जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि बैंक की लाइन में रोज लगने के बाद भी चालान जमा नहीं

हो रहा है। बैंक कर्मचारी दो बजे के बाद कोई चालान जमा नहीं करते हैं और बैंक में एक ही काउंटर चल रहा है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने के कारण रोज नंबर न आने पर घर वापस जाना पड़ता है। उन्होंने से बैंक प्रबंधक से काउंटर बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान विनोद, सुनील, आशुतोष, रामवीर, असरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed