फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seriously injured after attacking property dealer, looted 50 thousand rupees

प्रॉपर्टी डीलर को हमला कर गंभीर घायल किया, 50 हजार रुपये लूटे

Sun, 10 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seriously injured after attacking property dealer, looted 50 thousand rupees
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में झिंझाना रोड पर दो बाइक सवार आठ लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आरोपियों ने डीलर से 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित की तरफ से अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी विकास शर्मा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह एक व्यक्ति को प्लाट दिखाने के झिंझाना रोड पर बालाजी धाम के निकट खड़े थे। उसी समय दो बाइक पर सवार होकर आठ लड़के आए जो लाठी-डंडे लिए हुए थे। एक-दो युवक तमंचे भी लिए हुए थे। विकास के मुताबिक हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले के दौरान सिर फट गया।
विज्ञापन

इसी दौरान हमलावर उसकी जेब से 50 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। पीड़ित के मुताबिक जाते समय आरोपी यह कहकर गए है कि वे मनीष मुखिया व गौरव उर्फ गोरा के आदमी है और उन्हीं ने भेजा है। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed