फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sentenced to 66 accused in 49 charges in May

मई में 49 अभियोगों में 66 अभियुक्तों को सुनाई गई सजा

Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to 66 accused in 49 charges in May
मई में 49 अभियोगों में 66 अभियुक्तों को सुनाई गई सजा
विज्ञापन

शामली। जिले के थानों और मॉनिटरिंग सेल की पैरवी के चलते मई में न्यायालयों द्वारा 49 विभिन्न वादों में 66 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई और अर्थदंड से दंडित किया गया।
बुधवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिन की कार्य योजना के तहत अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराकर सजा कराए जाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थानों के पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर, सम्मन सेल और मॉनिटरिंग सेल द्वारा गवाहों को साक्ष्य के लिए समय पर न्यायालय में पेश कराया गया। अभियोजन और मॉनिटरिंग सेल द्वारा शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत ऐसे वादों को चिह्नित कर प्रभावी पैरवी की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जिला पुलिस और अभियोजन द्वारा मई में 49 अभियोगों में 66 अभियुक्तों को सजा कराई है, जिनमें न्यायालय द्वारा छह अभियुक्तों को आजीवन कारावास, सात अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास, 17 अभियुक्तों को पांच वर्ष से लेकर नौ वर्ष तक का कठोर कारावास और 36 अभियुक्तों को पांच साल से कम के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई और अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक पॉक्सो एक्ट में चार वादों में पांच अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। दुष्कर्म के एक वाद में एक अभियुक्त को, महिला संबंधी में पांच वादों में आठ अभियुक्तों को, विशेष श्रेणी के हत्या व लूट के पांच वादों में दस अभियुक्तों को, गैंगस्टर अधिनियम में छह वादों में नौ अभियुक्त, आयुध अधिनियम में 12 वादों में 12 अभियुक्तों और अन्य अपराध में 16 वादों में 21 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों को सजा कराने में योगदान करने वाले पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिरों, मॉनिटरिंग सेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed