फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Send documents to Divyang helpline number for UDID card

यूडीआईडी कार्ड बनवाने को दिव्यांग हेल्पलाइन नंबर पर भेजे डॉक्यूमेंट

Fri, 05 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Send documents to Divyang helpline number for UDID card
यूडीआईडी कार्ड के लिए दिव्यांग हेल्पलाइन नंबर पर भेजें दस्तावेज
विज्ञापन

शामली। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांग पेंशन में केवाईसी अनिवार्य है। उसी तरह यूडीआईडी कार्ड भी प्रत्येक दिव्यांगों के लिए अनिवार्य है। यदि किसी दिव्यांगजन के पास यह कार्ड नहीं है तो उसकी पेंशन रुक जाएगी। इसलिए जल्द से जल्द जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करा लें। यदि कोई दिव्यांगजन जनसेवा केंद्र पर नहीं जाना चाहता हैं तो वह अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र व आधार कार्ड का फोटो दिव्यांग हेल्पलाइन शामली 8791491011 व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकता है। कार्यालय से ही यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करा दिया जाएगा। आवेदन के दस से पंद्रह दिन के अंदर यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजन के पते पर डाक के माध्यम से आ जाता है। दिव्यांगजन इसे जनसेवा केंद्र संचालक या अपने ही एंड्रॉयड फोन से डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed