{"_id":"63ca86a4a821f77f0e03d2b9","slug":"seminar-on-the-role-of-youth-in-empowerment-of-democracy-shamli-news-c-14-1-86412-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लोकतंत्र के सशक्तिकरण में युवाओं की भूमिका पर गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लोकतंत्र के सशक्तिकरण में युवाओं की भूमिका पर गोष्ठी
Fri, 20 Jan 2023 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
- विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली के मार्गदर्शन में लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, बल्कि युवाओं की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश भी है। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं जिला स्वीप को-ऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के संचालित स्वीप योजना, वोटर हेल्पलाइन ऐप, नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर-1950 तथा रिमोट ईवीएम के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्राचार्य ने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को मतदाता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रीनू, डॉ. आंचल यादव, प्रदीप कुमार, खालिद, सूरज, अन्नू, हसन, पारीक, अयान आदि का सहयोग रहा।