फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Selfie sent to brother by hanging noose around his neck

गले में फांसी का फंदा डालकर भाई को भेजी सेल्फी

Wed, 24 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Selfie sent to brother by hanging noose around his neck
पीयूष की मौत के बाद थाने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
खुदकुशी से पहले फंदा डालकर भाई को भेजी सेल्फी
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव कैडी में गले में फांसी का फंदा डालकर भाई को सेल्फी भेजने के बाद इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी खुदकुशी कर ली। अपने नलकूप के पास लगे पेड़ पर उसका शव लटका मिला। परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कैड़ी निवासी 22 वर्षीय पीयूष उर्फ भोला पुत्र वीरेंद्र पाल बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी था। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज में ड्यूटी के लिए निकला था। कॉलेज से कुछ देर बाद ही निकल गया। उसने अपने परिवार के भाई टीनू को फोन किया। खुद को कॉलेज से निकाले जाने की सूचना उसे दी। साथ ही खुदकुशी करने की बात भी कही। इसके बाद टीनू ने पीयूष के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पीयूष को कई बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद ही पीयूष अपने नलकूप पर पहुंच गया। वहां गले में फांसी का फंदा डालकर टीनू को उसने सेल्फी भेजते हुए राम-राम का मेसेज भेजा। जब तक परिजन नलकूप पर पहुंचे पीयूष की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीयूष के परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बाबरी थाने में हंगामा किया। पीयूष के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार त्यागी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बेटे की स्थायी नौकरी की थी आस, मिली मौत
शामली। कैड़ी गांव के पीयूष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पिता रोते हुए बार-बार कह रहे थे कि उन्हें बेटे की नौकरी स्थायी होने की आस थी, लेकिन उसे उत्पीड़न के चलते मजबूर होकर खुदकुशी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष कई माह से बाबरी के लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में कार्यरत था। परिजनों का आरोप है कि उसे कॉलेज में प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी शिकायत उसने कई बार परिजनों से भी की थी। इसके बाद भी वह उत्पीड़न सहते हुए यह सोचकर नौकरी कर रहा था कि उसे स्थायी कर दिया जाएगा।
कई बार की कॉल, नहीं उठाया फोन
पीयूष ने मरने से पहले अपने पारिवारिक भाई टीनू से 11:25 पर कॉल कर स्कूल से निकाले जाने की सूचना दी। साथ ही कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद 11: 48 पर टीनू के व्हाट्सएप पर गले में फांसी का फंदा डालकर राम-राम मेसेज भेजा। जिसमें रोने के भी बहुत सारे इमोजी थे। इसके बाद टीनू लगातार उसे फोन करता रहा, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
बेटे को किया जा रहा था प्रताड़ित
पीयूष के पिता वीरेंद्र पाल उर्फ राजेश्वर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार त्यागी उनके बेटे को प्रताड़ित करते थे। उसके साथ गाली-गलौज भी की जाती थी। साथ ही धमकी दी जाती थी कि उसे कभी स्थायी नहीं होने दिया जाएगा। जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर निकाला
लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है। पीयूष पर सोमवार को एक कक्षा आठ की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मंगलवार की सुबह छात्रा के परिजन भी कॉलेज आए थे। जिसके बाद प्रबंध समिति ने मामले की जांच कराई। प्रबंध समिति ने पीयूष की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश पीयूष को दे दिए गए थे। तभी वह कॉलेज से चला गया था। इसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी नहीं है।

पीयूष की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ श्रेष्ठा ठाकुर व मौजूद ग्रामीण।

पीयूष की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ श्रेष्ठा ठाकुर व मौजूद ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

पीयूष की मौत के बाद बेसुध हुए उसके दादा।

पीयूष की मौत के बाद बेसुध हुए उसके दादा।- फोटो : SHAMLI

पीयूष की मौत पर विलाप करते पिता को ढांढस बंधाते ग्रामीण।

पीयूष की मौत पर विलाप करते पिता को ढांढस बंधाते ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

पीयूष के मोबाइल से भाई के पास गले में फांसी का फंदा डालकर भेजी गई सेल्फी।

पीयूष के मोबाइल से भाई के पास गले में फांसी का फंदा डालकर भेजी गई सेल्फी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed