फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Self-respect opens the way to honor

स्वावलंबन से खुलता है सम्मान का रास्ता

Mon, 08 Mar 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Self-respect opens the way to honor
शामली। महिलाओं का सशक्तिकरण उनके स्वावलंबन से जुड़ा है। इसलिए सशक्त होने के लिए पहले स्वावलंबी होना होगा। महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित वेबीनार में जुड़ी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन विषय पर अपने विचार रखे। वेबीनार में जुड़ी गृहिणियों और कामकाजी महिलाओं ने कहा कि हर स्तर पर समाज में सम्मान पाने के लिए पहले खुद का सम्मान करेें।
विज्ञापन

वेबीनार की संचालक डॉ. ऋतु जैन ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के सरकार कई अभियान चला रही है। इन अभियान का परिणाम भी नजर आने लगा है। महिलाएं अब पहले से ज्यादा जागरूक हो रहीं हैं लेकिन अभी भी बड़े सुधार की जरूरत है। महिलाओं की स्वावलंबन की राह पकड़नी है, क्योंकि इसी से उनके सम्मान का रास्ता खुलता है।
विज्ञापन

- महिलाओं को स्वावलंबी नारी ही खुद की सुरक्षा कर सकती है। मैं गृहिणी के साथ कामकाजी महिला हूं। असल में महिलाओं के सशक्तिकरण का रहस्य स्वावलंबन में छिपा है। - लविका अग्रवाल, बैंक कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

- आधुनिक नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की त्रिविमीय शक्ति के संचार के साथ छुई-मुई की प्रवृत्ति त्यागकर मर्यादा और स्वाभिमान के बीच संतुलन बनाएं। - अनिता शर्मा, काकानगर
- महिला सशक्तिकरण की विचारधारा तभी सार्थक होगी, जब महिला को वो सम्मान मिले जिसकी वह वास्तव में अधिकारी है। - नील, शौर्य गार्डन
- महिला दिवस पर सभी महिलाओं को गर्व होना चाहिए, जिनकी विश्व में अपनी पहचान है। कई देशों में महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। हमें गर्व के साथ कुछ बुराइयों को खत्म करने का भी संकल्प लेना चाहिए। - ऋतु जैन, जवाहरगंज मंडी
- महिलाएं पहले भी सशक्त थीं और आज भी सशक्त हैं। जरूरत है तो सिर्फ जागरूकता की। महिलाएं जागरूक रहें, अपने आपको स्वावलंबी बनाएं। यदि वे स्वावलंबी होंगी तो अपना सम्मान खुद भी करेंगी और समाज में भी उचित स्थान प्राप्त करेंगी। - डॉ. अनिता जैन, जैन विहार
- महिला शक्ति शब्द में स्वयं ही शक्ति छिपी है। यह शब्द ही ऊर्जा देता है। अगर हम सब अपनी इन ऊर्जा को पहचाने और अपने औरत होने पर हमें खुद भी गवी़ होना चाहिए। - कमलेश देवी, गांव बुटराड़ा

- महिलाओं को कहा कि महिलाओं के लिए कोई एक दिन निर्धारित नहीं है बल्कि सब दिन उन्हीं के लिए हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानें और आगे बढ़ें। - नीतू जैन, शिवचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed