फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Self-reliance and confidence are necessary to move forward'

‘आगे बढ़ने के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास जरूरी’

Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
'Self-reliance and confidence are necessary to move forward'
शामली। आत्मनिर्भर भारत के तहत जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास जरूरी है। इसीलिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल जूम एप के माध्यम से पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में सबसे बड़ा असर छोटे उद्योगों, मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी कारोबारी, छोटे व्यापारियों, किसानों आदि पर पड़ा है। देश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। जिससे देश को आत्मनिर्भर बनाने का मौका दिया है। सरकार द्वारा 10 हजार का लोन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की पिछले एक साल में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब-किसान, महिलाएं और युवा सरकार की प्राथमिकता सूची में बने रहेंगे। सरकार ने किसान, खेत मजदूर- छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए 3000 रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान किया है। यह पेंशन 60 साल के उम्र के बाद मिलेगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed