{"_id":"2ebf1d7127dc2b306fa41fa919a15d1b","slug":"self-immolation-attempt-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दबंगों की धमकी व पुलिस कार्रवाई न होने से आहत एक वृद्धा ने एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। वृद्धा का आरोप था कि उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर कोल्हू का संचालन किया जा रहा है। पुलिस से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वृद्धा को आश्वासन देकर शांत कराया।
कैराना के गांव भूरा निवासी शकीला पत्नी मरहूम जहूर हसन के पास करीब दो हेक्टेअर भूमि है। इस भूमि पर मकान, कोल्हू व ट्यूबवेल बने हैं, जिस पर गांव के दबंगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद यह मामला कैराना कोर्ट में चला गया, जहां 30 जनवरी को कोर्ट ने शकीला के पक्ष में स्टे दे दिया। आरोप है कि इसके बाद भी दबंगों ने उसके खेत पर कब्जा कर कोल्हू का संचालन शुरू कर दिया।
जब पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। इस संबंध में पुलिस से भी गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पांच नवंबर को एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
परेशान वृद्धा शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने उसे आग लगाते देखा तो वह दौड़े और तेल की बोतल छीन ली। बाद में ऐच्छिक ब्यूरो प्रभारी स्नेहलता पंवार वृद्धा को साथ ले गई और कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत किया। इस संबंध में वृद्धा ने प्रार्थना पत्र एसपी को दिया। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।