फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Selected shooter honored for international trials

अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए चयनित शूटर सम्मानित

Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Selected shooter honored for international trials
एसपी के साथ शामली राइफल क्लब के खिलाड़ी - फोटो : SHAMLI
अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए चयनित शूटर सम्मानित
विज्ञापन

शामली। मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने चयनित निशानेबाजों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक भोपाल में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने एयर राइफल वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। एयर राइफल पुरुष वर्ग में उत्सव मलिक निवासी गांव कुड़ाना ने 619.5 का स्कोर कर अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। पीयूष शर्मा निवासी गांव मादलपुर ने 618.5 अंकों के साथ, निखिल पुंडीर निवासी गांव महावतपुर ने 617.2 अंकों के साथ, रितिक पाल निवासी शामली ने 616.2 अंकों के साथ, अक्षर जावला निवासी गांव भभीसा ने 609.4 अंकों के साथ, शोभित शर्मा निवासी गांव कसेरवा ने 604.5 स्कोर के साथ अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग एयर राइफल वर्ग में आस्था चौधरी ने 604 अंकों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। इसके साथ ही हिमांशु खैवाल, अंशुल चौहान, शेखर कुमार, रितेश शर्मा, संजीव कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। दिल्ली में नवंबर महीने में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एयर पिस्टल वर्ग में भी शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों अक्षय कुमार, मंटू सिंह, हिमांशु मलिक, प्रशांत कुमार, विकल्प देशवाल और रचित चौधरी अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी नेशनल शूटर और शूटिंग कोच मुकेश चौधरी को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्लब के कोच मुकेश चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए प्रतिभागी सात जनवरी से भोपाल में एयर राइफल वर्ग में और 13 जनवरी से दिल्ली में एयर पिस्टल वर्ग में ट्रायल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed