फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seize one and a half quintals of bad rasgulla and bury it in the pit

सवा क्विंटल खराब रसगुल्ले जब्त करके गड्ढे में दबवाए

Fri, 21 Oct 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Seize one and a half quintals of bad rasgulla and bury it in the pit
कैराना में मिठाई की दुकान पर छापामारी करते एसडीएम व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। एसडीएम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने दो मिठाई की दुकानों पर रसगुल्लों व अन्य मिठाई के सैंपल लिए। एक दुकान पर खराब रसगुल्ले पाए जाने पर टीम ने रसगुल्लों को जेसीबी मशीन से गड्ढे में दबवा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार व सुशील कुमार के साथ तहसील के सामने अमित स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहा से रसगुल्लों व अन्य मिठाई के सैंपल लिए। इसके बाद टीम कलस्यान चौपाल के सामने कामिल की मिठाई की दुकान पर पहुंची। यहां पर टीम को करीब सवा क्विंटल रसगुल्ले मिल,े जो देखने में सिंथेटिक लग रहे थे। एसडीएम ने मौके पर जेसीबी बुलाई और रसगुल्लों को जेसीबी से कांधला रोड पर गड्ढे में दबवा दिया। कामिल की दुकान से भी टीम ने मिठाईयों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापामारी की सूचना पर कई मिठाई विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दी। देर रात तक खाद्य विभाग की टीम छापामार कार्रवाई में लगी रही। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि मिठाईयों की दुकानों व मावे की भठ्ठियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। दो दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए है। सवा क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामौर में चल रही मावे की भठ्ठी से नहीं लिए सैंपल
दोपहर के समय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार व सुनील कुमार गांव मामौर में चल रही मावे की भठ्ठी पर छापा मारने पहुंचे। इस दौरान मौके पर मावे की भठ्ठी व अन्य सामान तो मिला, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद टीम बिना कोई कार्रवाई करें ही वापस लौट गई। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही भठ्ठी संचालक मौके से फरार हो गए थे। वहां केवल भठ्ठी मिली थी।

पतीसा फैक्टरी से सैंपल लिए, नोटिस जारी
शामली। मोहल्ला सरवरपीर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पतीसा बनाने की फैक्टरी में सैंपल लिए और फैक्टरी संचालक को साफ-सफाई के लिए नोटिस जारी किया। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैराना में खाद्य विभाग द्वारा जब्त किए रसगुल्लों को नष्ट करने के लिए ले जाती जेसीबी।

कैराना में खाद्य विभाग द्वारा जब्त किए रसगुल्लों को नष्ट करने के लिए ले जाती जेसीबी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed