{"_id":"5ed3ef4a8ebc3e90586e7243","slug":"seeking-to-solve-the-problems-of-traders-shamli-news-mrt484242414","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि कॉन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि देश के व्यापारियों ने कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में आवश्यक वस्तुओं की चेन सप्लाई को बरकरार रखकर नागरिकों की जो सेवा की है वह सराहनीय है।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने देश के सात करोड़ व्यापारियों की तरफ से राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश के व्यापारियों ने इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लॉकडाउन का पूर्णतया पालन किया और जरूरतमंदों की सेवा की, लेकिन आज प्रदेश का व्यापारी संकट में है। उन्होंने राज्यपाल से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बिजली के बिलों में अप्रैल-मई दो माह की छूट दिलाने और छोटे व्यापारियों को अप्रैल व मई माह में बैंकों में लगे ब्याज की छूट दिलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि तीन माह से लगभग सभी छोटे बड़े व्यापारी और उद्योगों के व्यापार व उद्योग बंद हैं। कारोबार नहीं होने से कर्मचारियों का वेतन देने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने राज्यपाल से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग रखी।
बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर भारत के सचिव तिलकराज अरोड़ा के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल, आसाम, गोवा, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, असम, बिहार आदि राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।