फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeking justice, received prison

मांगा न्याय, मिली जेल

Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seeking justice, received prison
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना । हक के लिए तहसील पर आमरण-अनशन करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पूरे परिवार को जबरदस्ती धरने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। जहां से पूरे परिवार को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


24 सितंबर को ग्राम किशोरपुर में खुली बैठक के दौरान नैन सिंह की पत्नी राजेश देवी के नाम पर राशन की दुकान का प्रस्ताव वोटिंग के द्वारा पास हुआ था। प्रस्ताव के पांच दिन बाद ही हारने वालों ने खुली बैठक से पहले गांव में मुनादी नहीं कराए जाने की शिकायत की थी। जबकि ग्रामीणों को कहना था कि गांव के मंदिर से खुली बैठक का अनाउंस कराया गया था।
विज्ञापन


इस शिकायत के हवाले से एसडीएम भानू प्रताप यादव ने ग्राम सभा के प्रस्ताव को रद करते हुए राशन की दुकान के आवंटन को निरस्त करते हुए एक पक्षीय कार्रवाई कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद न्याय नहीं मिलने पर नैन सिंह के भाई विनोद सैनी व उसकी पत्नी तथा सर्वजन हिताय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन सैनी अपने पांच बच्चों के साथ बृहस्पतिवार से तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गई थी। मामले में एसडीएम ने शुक्रवार सांय से ही पुलिस बल को अनशन स्थल पर भेज कर अनशन समाप्त         कराने व अनशन करने वालों को गिरफ्तार कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। 


देर रात तक धरना स्थल पर मीडिया कर्मियों के जमावड़े के चलते पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर रहा।  शनिवार सुबह साढे़ 7 बजे पुलिस एसडीएम की अगुवाई में चार गाड़ियां पहुंचीं और आनन-फानन में विनोद सैनी सहित उसके परिवार को गिरफ्तार कर शामली आदर्श मंडी थाने ले गई। जहां पर विनोद सैनी व उसकी पत्नी सुमन सैनी सहित पांच लोगों का पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया, जबकि बच्चों को शामली से दो घंटे के बाद गाड़ी द्वारा वापस कैराना कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed