फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seek cooperation with traders in lockdown

व्यापारियों से मांगा लॉकडाउन में सहयोग

Tue, 24 Mar 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Seek cooperation with traders in lockdown
शामली कलक्ट्रेट में पहुचे मंडलाआयुक्त व डीआईजी - फोटो : SHAMLI
व्यापारियों से मांगा लॉकडाउन में सहयोग
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला प्रशासन ने लॉक डाउन में जिले के व्यापारियों से विशेष सहयोग मांगा है। लोगों से से घरों में रहने, लॉक डाउन का पालन करने और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर बिक्री में सहयोग करने पर जोर दिया।

मंगलवार को जिले में लॉक डाउन लागू होने के बाद मंडलायुक्त संजय कुमार एवं डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कलक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री की वीसी में शहर के व्यापारियों को बुलाया गया। बताया गया कि जिले में लॉक डाउन 27 मार्च तक लागू किया है। व्यापारियों से लॉक डाउन में सहयोग मांगा है। आम नागरिकों एवं व्यापारियों से घरों में रहने, लॉक डाउन का पालन करने और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें पर अंकुश लगाने में सहयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, शामली स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल, सुभाष धीमान, मेडिकल एसोसिएशन के दीपक गुप्ता, देवराज मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed