फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeing the crowd, SP became angry, illegal animal penetration removed

भीड़ देख बिफरे एसपी, हटवाई अवैध पशु पैंठ

Sat, 18 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd, SP became angry, illegal animal penetration removed
कैराना। कई दिनों से कांधला रोड पर सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से चल रही पशु पैंठ में शनिवार को भीड़ देख एसपी बिफर पड़े। एसपी के निर्देश पर सीओ और कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं प्रशासन ने भी अवैध पशु पैंठ में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

बीते करीब 15 दिनों से कुछ लोग कैराना-कांधला रोड पर बिना प्रशासन की अनुमति के सड़क के दोनों ओर पशु पैंठ लगवा रहे थे। शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल कैराना से होते हुए कांधला जा रहे थे। तभी मीट प्लांट से आगे पशु पैंठ चलती मिली, जहां काफी भीड़ मौजूद थी। एसपी ने तुरंत सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा को पशु पैंठ बंद कराने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ व कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा अवैध पशु पैंठ चला रहे करीब 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से करीब 14 पशुओं, तीन बाइक व एक गाड़ी भी जब्त की है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर पहुंचे तथा अवैध पशु पैंठ संचालकों द्वारा सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मौके से बरामद करीब 14 पशुओं को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों को भेजा गया जेल
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मामले में अनीस निवासी गंगेरू थाना कांधला, आरिफ, नईम, रहीश व यासीन निवासी मोहल्ला छड़ियान थाना कैराना, अनीस अंसारियान, कय्यूम अंबेहटा कांधला, खालिद पानीपत, शहजाद रेतेवाला, तहसीन गंगोह सहारनपुर, मंजूरा मन्नामाजरा कैराना को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पहले भी पुलिस ने 26 लोगों पर की थी कार्रवाई
कैराना। करीब एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस ने कांधला रोड पर अवैध पशु पैंठ लगाने वाले 26 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed