फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeing smoke rising from the bus, people ran from the cemetery to save the lives of the passengers.

Shamli News: बस से धुआं उठता देख यात्रियों की जान बचाने को कब्रिस्तान से दौड़े लोग

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing smoke rising from the bus, people ran from the cemetery to save the lives of the passengers.
जलालाबाद में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रोडवेज बस में लगी आग को बुझाता अग्नी शमन दल का कर्मचारी
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बस से धुआं उठा देखा तो कब्रिस्तान से लोगों ने यात्रियों की जान बचाने को दौड़ लगा दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने यात्रियों को बस से निकालने में मदद को हाथ बढ़ाएं। सकुशल बचे यात्रियों ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने देवदूत के रूप में पहुंचकर उनकी जिंदगी बचा ली।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को जिस समय बस में धुआं उठ रहा था तो उसी समय निकट के कब्रिस्तान में शव को दफना रहे थे। वे शव को दफना ही पाए थे कि उनकी नजर बस पर पड़ी तो सभी लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बस से यात्रियों को निकालने में उनकी मदद करने में जुट गए। उन्होंने बस में सवार बच्चों को बस की शीशे वाली खिड़की से निकालकर उनकी जान बचाई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मची थी। यात्री एक दूसरे से पहले बस से कूदने की कोशिश में थी। लोगों ने उनका धैर्य बंधाया और उन्हें सुरक्षित बस से उतार लिया। बस से उतरने के बाद जैसे ही बस में आग लगी तो सभी सहम गए। यात्रियों ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और बोले कि वे उनकी जान बचाने के लिए देवदूत की तरह आए। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बस में आग लगने की जानकारी ली।
विज्ञापन



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed