{"_id":"6182d053412cb1418b54c1c2","slug":"security-tightened-on-diwali-shamli-news-mrt5635244124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस हुई सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस हुई सतर्क
विज्ञापन
शामली बाजार में लगी भीड
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दीपावली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। पुलिस के साथ पीएसी बल को तैनात किया गया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
दीपावली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन ने माइक्रो प्लान तैयार कर पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पैनी नजर रखी जा रही है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि दीपावली को लेकर जिले के सभी थानों में पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिले में उपलब्ध दो प्लाटून पीएसी भी थानों को दी गई है।
बाजारों में सादे में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई है। बाजारों व सड़कों पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया टीमों को भी सतर्क किया गया है। बाजारों में छेड़छाड़ व छीना झपटी आदि की घटनाएं न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष तौर से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी, चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। एएसपी ने कहा कि दीपावली पर अगर किसी ने शांतिभंग करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।