{"_id":"2eef73a1ea26e7c00c6586707b694581","slug":"security-system-will-not-distinguish-any-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था को नहीं भेद पाएगा कोई भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था को नहीं भेद पाएगा कोई भी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस अड्डों व धर्मशालाओं में चेकिंग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सामानों की तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की। रेलवे पुलिस ने स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों की भी तलाशी ली।
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पूरे जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सोमवार को जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। इस दौरान स्टेशन पर बैठे यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। स्टेशन पर घूम रहे कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा। बाद में पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों की तलाशी ली।
दोपहर बाद करीब चार बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन जब शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो रेलवे पुलिस ने उसमें सघन चेकिंग कराई। इस दौरान ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे की तलाशी ली गई। जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी ट्रेनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों से लगातार पूछताछ हो रही है। कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस अड्ड़ों और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की गई और आईडी चेक की गई। रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने चेकिंग की और यात्रियों के सामानों की तलाशी ली।