{"_id":"618c1290700d046b074bd843","slug":"security-increased-in-kairana-after-cm-s-visit-shamli-news-mrt564305355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे के बाद कैराना में बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे के बाद कैराना में बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद कैराना में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर एक निरीक्षक, उपनिरीक्षक और 15 पुलिसकर्मी की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों व चोरी छिपे अपराध में लिप्त रहने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह पैनी हो गई है।
आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने पलायन के बाद लौटे परिवार के लोगों से बातचीत कर पूर्व में उनके साथ हुई घटनाओं की जानकारी ली थी और उन्हें सुरक्षा का पूूर्ण भरोसा दिलाया था। इसके बाद विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री का पूरा फोकस कैराना की सुरक्षा पर ही बना रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि गुंडे, बदमाश और माफिया के विरुद्ध अभियान लगातार चलता रहेगा। प्रशासन को भी ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के अपराधियों के विरुद्ध तेवर और उनकी मंशा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैराना में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।
जिसमें एक पुलिस निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, 15 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। तैनाती के तुरंत बाद ही अतिरिक्त पुलिस बल कैराना पहुंच गया। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों और चोरी छिपे अपराध करने वाले व अपराध में संलिप्त लोगों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों को तलाश कर गोपनीय तरीके से सूची तैयार की जा रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कैराना में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कैराना समेत पूरे जिले में अगर कहीं पर कोई भी व्यक्ति अपराध करता है या अपराध में संलिप्त में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी - सुकीर्ति माधव, एसपी