फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Security circle of 11071 children and 1617 pregnant women broken in the district

Shamli News: जिले में 11071 बच्चों और 1617 गर्भवती महिलाओं का सुरक्षा चक्र टूटा

Fri, 04 Aug 2023 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Security circle of 11071 children and 1617 pregnant women broken in the district
- नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों ओर गर्भवती महिलाओं के लिए सात अगस्त से चलेगा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम
विज्ञापन

- छह दिन तक चलने वाले अभियान में 841 सत्र लगाकर किया जाएगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में पांच साल तक के 11071 बच्चों और 1617 गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए होने वाला टीकाकरण नहीं हो पाया है। इससे उनका सुरक्षा चक्र टूट गया। इन बच्चों और महिलाओं को टीकाकरण के लिए सात से 12 अगस्त तक सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिले में 841 सत्र लगाकर टीकाकरण करने की तैयारी की गई है।


जिले में नियमित टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कराया गया। सर्वे में 11071 बच्चों और 1617 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण न होना पाया गया। नियमित टीकाकरण न होने के कारण जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा का चक्र टूट गया है। शासन के निर्देश पर टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सात से 12 अगस्त तक सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। जिले में 841 सत्र ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगाकर छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को एएनएम जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तीन माह तक चलाया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह सके। इस महीने सात से 12 अगस्त तक, अगले महीने 11 से 16 सितंबर तक और इसके बाद नौ से 14 अक्तूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम को लेकर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। सात अगस्त को सीएचसी शामली से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि पांच साल तक के जो बच्चे व गर्भवती महिला किसी भी टीके से वंचित है तो वह टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed