{"_id":"6a17459676998d3cab0146cc","slug":"secretary-ashish-kumar-suspended-in-wheat-procurement-scam-shamli-news-c-26-1-sal1002-166351-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गेहूं खरीद घोटाले में सचिव आशीष कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गेहूं खरीद घोटाले में सचिव आशीष कुमार निलंबित
विज्ञापन
जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद विभागीय कार्रवाई, अन्य समितियां भी रडार पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बी-पैक्स ऊदपुर समिति में गेहूं खरीद और उर्वरक वितरण में अनियमितताओं के मामले में आखिरकार विभागीय कार्रवाई हो गई। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद समिति सचिव आशीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
किसानों की शिकायत पर हुई जांच में समिति द्वारा 722 क्विंटल गेहूं खरीदने के बावजूद पोर्टल पर केवल 697 क्विंटल गेहूं दर्ज किया गया था। इसके अलावा उर्वरक वितरण में भी भारी अनियमितताएं सामने आईं थीं। जांच में यह भी पाया गया था कि पिछले 28 दिनों में केवल आठ दिन ही खरीद की गई, जबकि सचिव 17 दिन तक अनुपस्थित रहे।
जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी आलोक यादव को भेजे जाने के बाद विभाग ने सचिव आशीष कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले में वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य सहकारी समितियों की भी जांच कराई जा रही है और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।