{"_id":"618d62a32b57ea21421bd7e5","slug":"second-phase-of-search-for-drop-out-children-will-start-from-november-15-shamli-news-mrt564441758","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर से शुरू होगा ड्रॉप आउट बच्चों को तलाश करने का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर से शुरू होगा ड्रॉप आउट बच्चों को तलाश करने का दूसरा चरण
विज्ञापन
शिव विहार कॉलोनी में ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय भेजने के लिये अभिभावकों को प्रेरित करती बीएसए।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर से शुरू होगा ड्रॉप आउट बच्चों की तलाश का दूसरा चरण
शामली। जिले में ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए 15 नवंबर से दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। यह अभियान 31 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्य फोकस ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों को प्रेरित कर बच्चों को नजदीक के विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाना रहेगा। पहले चरण में घर-घर जाकर ड्रॉप आउट बच्चों को तलाश कर विद्यालय में नामांकित कराया गया।
जिले में गरीब परिवारों के कुछ बच्चे किसी न किसी वजह से विद्यालय न जाकर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए शारदा अभियान के तहत शासन ने दो चरणों में अभियान चलाकर उनका विद्यालयों में दाखिला कराने के निर्देश दिए हैं। ड्रॉप आउट बच्चों का पहला चरण सितंबर में शुरू हुआ था। इस चरण में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने घर-घर जाकर ड्रॉप आउट बच्चों की तलाश की और उनका विद्यालय में दाखिला कराया गया। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक सहभागिता अमित कुमार ने बताया कि 15 नवंबर से 31 नवंबर तक दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें मुख्य रूप से ईंट भट्ठों पर रहने वाले परिवारों के बीच जाकर उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस तरह के बच्चों को चिन्हित कर उनका नजदीक के विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा।
मलिन बस्ती में मिले पांच बच्चों का कराया दाखिला
बृहस्पतिवार को बीएसए गीता वर्मा व जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शिव विहार कालोनी के निकट स्थति मलिन बस्ती में पहुंचे और घर-घर जाकर ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी ली। अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान बीएसए ने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस दौरान मिले ड्रॉप आउट पांच बच्चों को उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन में नामांकन कराया गया।