फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Second dose vaccination of 15 to 17 year olds reached near the target

लक्ष्य के करीब पहुंचा 15 से 17 साल के किशोरों को दूसरी डोज का टीकाकरण

Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Second dose vaccination of 15 to 17 year olds reached near the target
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 17 साल के किशोरों को दूसरी डोज के टीका लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। 95186 किशोरों को दूसरी डोज का टीका लगा है, जो लक्ष्य का 99.18 प्रतिशत है। इस आयु के किशोरों को टीके की पहली डोज लक्ष्य को पार कर 104.36 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में तीन जनवरी को 15 से 17 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू किया गया था। इस आयु के 95970 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। करीब दो माह पहले इस आयु वर्ग के किशोरों को टीके की पहली डोज का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब तक 104.36 प्रतिशत पहली डोज का टीकाकरण हो चुका है। दूसरी डोज का टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है। अब तक 95186 किशोरों को टीके की दूसरी डोज लगने पर 99.18 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इस तरह से टीके की दूसरी डोज का टीका भी लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। 12 से 14 साल के किशोरों को पहली डोज का टीकाकरण 87.24 प्रतिशत और दूसरी डोज का टीकाकरण 38.38 प्रतिशत हो पाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि किशोरों को टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए लोगों से संपर्क कर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed