फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   second dat rain continue

दूसरे दिन भी जमकर बरसे बदरा

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
second dat rain continue
जलभराव से परेशानी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में दूसरे दिन भी जमकर मेघ बरसे। शनिवार को मध्य रात्रि शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर तक जारी रही। रुक रुककर हुई बारिश से ईख और ज्वार की फसलें जलमग्न हो गई। वहीं, जगह-जगह पानी भरने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से लोगाें को गर्मी से निजात मिल गई। मगर कई जगह जलभराव ने समस्या पैदा कर दी है। शहर के मिलरोड, रेलपार, वीवी इंटर कालेज रोड, नगरपालिका परिषद मार्केट, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड पर जलभराव हो गया। जिससे वहां से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह तक 35 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को 45 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। मंगलवार रात्रि मानसून आने से पूर्व 70 एमएम बारिश में हो चुकी है। बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में रुक रुककर झमाझम बारिश होती रहेगी। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है, अभी रुक रुककर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed