फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Second brother injured in road accident dies during treatment.

Shamli News: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई की उपचार के दौरान मौत

Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Second brother injured in road accident dies during treatment.
थानाभवन। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक कंटेनर में पीछे से टक्कर होने पर घायल दूसरे भाई की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई थी। कार चालक का उपचार चल रहा है। मृतक की मां की तहरीर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी लीना ने थानाभवन थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र तुषार (25) व सुजल कार से प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थानाभवन क्षेत्र में उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में तुषार की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं उसका भाई सुजल तथा कार चालक मंजीत पुत्र अमर सिंह निवासी विशनपुरा थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी थानाभवन से मेडिकल कॉलेज सहारनपुर रेफर किया गया था। उपचार के दौरान सुजल की भी मौत हो गई। विवेचक प्रमोद कुमार ने बताया कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed