फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seat off Tehsildar Sadar

तहसीलदार सदर अजय शर्मा को हटाया

Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seat off Tehsildar Sadar
तहसीलदार सदर को हटाया
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने तहसीलदार सदर अजय शर्मा को शामली से हटाकर ऊन का तहसीलदार बनाया है। उनकी कुछ दिन पहले व्यापारी दीपक बंसल के साथ फोन पर बातचीत की ऑडियो वायरल हुई थी। ऑडियो में जमीन से कब्जा हटाने के मामले में लाखों के लेनदेन की बात हो रही थी।

सोमवार केे डीएम ने आदेश जारी कर शामली तहसीलदार अजय शर्मा को ऊन का तहसीलदार बनाया, जबकि ऊन में तैनात संतदास पंवार केे शामली का तहसीलदार नियुक्त किया है। कैराना में तैनात न्यायिक तहसीलदार राजकुमार को तहसीलदार कैराना तथा कैराना तहसीलदार के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को तहसीलदार न्यायिक शामली बनाया है। सदर तहसीलदार अजय शर्मा के खिलाफ व्यापारी दीपक बंसल ने शासन स्तर पर शिकायत की थी। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर ने भी जिन अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी उनमें तहसीलदार अजय शर्मा का नाम भी शामिल था। कुछ दिन पहले तहसीलदार और व्यापारी दीपक बंसल का फोन पर बात का ऑडियो वायरल हुआ था। दोनों के बीच जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर लाखों के लेनदेन की बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed