फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sealed private hospital running without registration in Jhinjhana

झिंझाना में बिना पंजीकरण के चल रहा निजी अस्पताल सील

Sun, 08 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sealed private hospital running without registration in Jhinjhana
शामली/झिंझाना। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कस्बा झिंझाना में बिडौली बस स्टैंड पर बिना पंजीकरण के चल रहे फैमिली हेल्थ सेंटर अस्पताल को सील किया है। इसके अलावा एसीएमओ ने शामली में निजी अस्पताल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के गांव सूबरी निवासी माजिद ने डीएम जसजीत कौर से शिकायत की थी कि बुधवार को उसने अपनी पत्नी शबनम को प्रसव पीड़ा होने पर झिंझाना में फैमिली हेल्थ सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी को शामली के दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां नवजात बच्चे की मौत हो गई। माजिद ने चिकित्सक की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार फैमिली हेल्थ सेंटर पहुंचे और जांच की। एसीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है और न ही इसके लिए आवेदन किया गया। मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। वहां पर बुखार से पीड़ित एक महिला राशिदा भर्ती मिली, जिसे सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद शाम को एसीएमओ ने टीम के साथ शामली के दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। कर्मचारियों ने बताया कि उनके यहां पर कोई महिला या बच्चा भर्ती नहीं हुआ। इस दौरान मौजूद कर्मचारी अस्पताल के पंजीकरण के नवीनीकरण संबंधी कागज भी दिखा सके। इसके अलावा उन्होंने इसी रोड पर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल पहुंचकर जांच की, वहां पर मौजूद कर्मचारी अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कागज नहीं दिखा सके। एसीएमओ का कहना है कि पता चला है कि तीनों अस्पतालों का संबंध एक ही चिकित्सक से है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद सही स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed