फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seal the pollution causing unit in mamour

मामौर में प्रदूषण फैलाने वाली इकाई पर लगाएं सील

Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seal the pollution causing unit in mamour
शामली। ममौर झील के पास प्रदूषण फैलाने वाली कपड़े की एक औद्योगिक इकाई पर सील लगाने के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी को दिए। पराली जलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मामौर झील के पास चल रही कपड़े की फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी के बारे में जानकारी दी गई। गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ममौर झील के पास चल रही कपड़े की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए तत्काल सील लगाने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी को दिए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा कहीं दिखाई ना दें। प्रतिदिन जो कूड़ा उठाने वाले वाहन लगे हैं उनमें कूड़ा डालने के उपरांत उन्हें कवर कर लिया जाए। जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण न हो इसके कड़े इंतजाम हो इसलिए जितने भी स्वच्छ जल के स्रोत है वह किसी भी प्रकार से प्रदूषित ना हो। प्रतिष्ठान, ढाबे, आदि पर जो लकड़ी जलाते है, उन पर भी बंदीकरण की कार्रवाई हर हाल में की जाए। सड़कों, डिवाइडर के आसपास धूल इकट्ठा ना होने दें। पानी का छिड़काव करते रहे।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, प्रभागीय वन अधिकारी संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सदर संदीप कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग से दीपा अरोरा, डॉक्टर उमर सैफ गंगा समन्वयक नमामि गंगे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed