{"_id":"67c89eba137b84872d097c07","slug":"sdpi-members-demonstrated-at-the-collectorate-shamli-news-c-26-1-sal1002-137995-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एसडीपीआई सदस्यों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एसडीपीआई सदस्यों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
शामली। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसडीपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके फैजी की गिरफ्तारी के विरोध में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निजामुद्दीन खान ने प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह गिरफ्तारी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आवाज को दबाने की साजिश है। बदले राजनीति के तहत झूठे आरोप लगाकर और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए लोकतांत्रिक विरोधियों को डराने, धमकाने और कुचलने का काम किया जा रहा है।
जिला महासचिव डाक्टर गुफरान, निजामुद्दीन खान ने कहा कि पार्टी किसी भी उत्पीड़न और दमन से डरने वाली नहीं है। पार्टी का अन्याय , अत्याचार शोषण और सरकार की जनविरोध व लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फैजी की अविलंब रिहाई की मांग की।स