{"_id":"69efae6daa3233a1990291e4","slug":"sdm-becomes-strict-on-slow-pace-of-wheat-procurement-shamli-news-c-26-1-sal1002-164281-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर एसडीएम हुए सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर एसडीएम हुए सख्त
Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊन। तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार को लेकर किसानों में बढ़ती नाराजगी के बीच एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदोरिया ने तहसील सभागार में सभी क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक बुलाई। बैठक में खरीद प्रक्रिया तेज करने और समय पर गेहूं का उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शांता कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने आरोप लगाया कि किसानों को तौल के लिए 10 से 15 दिन तक का समय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 10 हजार किसानों में से केवल 300 से 600 किसानों का ही रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिससे अधिकांश किसान परेशान हैं।
किसानों ने यह भी बताया कि खरीद केंद्रों पर गेहूं का उठान समय पर नहीं हो रहा। खाद्य विपणन अधिकारी एवं गेहूं खरीद नोडल अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने आश्वासन दिया कि ट्रांसपोर्टरों से समन्वय कर जल्द गेहूं गोदाम तक भिजवाया जाएगा। साथ ही बारदाने की समस्या को दूर कर खरीद में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी लाते हुए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गेहूं बिक्री में किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अनाज मंडी स्थापना की उठी मांग
बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में अनाज मंडी स्थापित करने की मांग की। उनका कहना है कि मंडी न होने से किसानों को गेहूं और अन्य फसलें बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में हसन राणा, अशोक कुमार, रवि चौधरी और नरेश सहित अन्य किसान शामिल रहे।