{"_id":"5fb80f528ebc3e5fad3aaf0c","slug":"sdm-and-mining-inspector-investigated-yamuna-shamli-news-mrt5118866194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और खनन निरीक्षक ने यमुना पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और खनन निरीक्षक ने यमुना पर की जांच
विज्ञापन

कैराना। यमुना में गड्ढों के कारण होने वाले हादसों पर संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खनन अधिकारी ने यमुना पुल के आसपास, रेत खनन प्वाइंट का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, खनन अधिकारी रंजना सिंह पहले यमुना पुल पर पहुंचे। यहां पर अधिकारी ने यमुना नदी के किनारों का निरीक्षण किया कि कहीं कोई रेत खनन के कारण यमुना में गड्ढे तो नहीं बने हुए हैं। इसके बाद टीम मामौर रेत खनन स्थल पर पहुंची। खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह ने बताया कि यमुना में गड्ढे में पिछले साल मलकपुर के सात युवक डूब गए थे।
डीएम जसजीत कौर ने जांच के लिए एक टीम गठित की थी। मौके पर जाकर जांच के दौरान पता चला कि पिछले साल मलकपुर के सात युवक जिस स्थान पर डूबे थे वहां रेत खनन नहीं होता। मामौर रेत खनन स्थल पर भी निरीक्षण किया, लेकिन पिछले साल हुए हादसे का घटना स्थल वहां से दूसरी तरफ काफी दूर है।