{"_id":"669d7f1b37f40a4d3b0f6397","slug":"sdm-and-co-raided-the-factory-and-seized-38-thousand-liters-of-oil-shamli-news-c-26-1-sal1001-124964-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एसडीएम व सीओ ने फैक्टरी में 38 हजार लीटर तेल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एसडीएम व सीओ ने फैक्टरी में 38 हजार लीटर तेल पकड़ा
Mon, 22 Jul 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एसडीएम व सीओ ने पानीपत रोड पर स्थित फैक्टरी पर छापा मारकर करीब 38 हजार लीटर काला तेल पकड़ा। मौके पर पीडब्लूडी लिखे चार कैंटर, 21 ड्रम तेल से भरे हुए और भूमिगत चैंबर में भी तेल पाया गया। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद फैक्टरी को तेल सहित पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
रविवार शाम एसडीएम स्वप्निल यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने पानीपत रोड पर बिजलीघर के पास एक तेल फैक्टरी पर छापा मारा। मौके पर फैक्टरी मालिक संबंधित कागज नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक को हिरासत में ले लिया। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा जांच की। इस दौरान फैक्टरी में चार तेल के टैंकर, 21 ड्रम तेल के भरे हुए, एक भूमिगत चैंबर व एक गाड़ी चैंबर में काला तेल मिला। आपूर्ति निरीक्षक ने तेल की माप कराने के लिए पेट्रोल पंप के मैनेजर को मौके पर बुलाया लेकिन वो भी तेल की सही स्थिति नही बता सका। इसके बाद पकड़े गए तेल की माप का औसत निकाला गया। आपूर्ति निरीक्षक के अनुसार फैक्टरी में करीब 38 हजार 200 लीटर काला तेल मिला है। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान भी मालिक फैक्टरी के कागज नही दिखा सका। जिसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने सारा तेल व फैक्टरी को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। आपूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि पकडे़ गए तेल की सही माप सोमवार सुबह कराई जाएगी। फैक्टरी के लाइसेंस संबंधी कागज नही दिखाने पर एफआईआर कराई जाएगी।
पानीपत रोड पर फैक्टरी पर छापा मारा गया है जहां पर काला तेल व तारकोल मिला है। मौके पर कार्रवाई के लिए आपूर्ति निरीक्षक को भेजा गया है। -स्वप्निल यादव एसडीएम कैराना
विज्ञापन
मौके पर पीडब्लूडी लिखे चार कैंटर भी मिले
एसडीएम व सीओ के छापे के दौरान फैक्टरी में पीडब्लूडी लिखे चार कैंटर भी खड़े थे। एक कैंटर के चालक मनोज ने बताया कि वह पानीपत से कैंटर लोड करके यूपी में उतारने गया था। यहां आने पर उसने चोरी से आधा ड्रम तारकोल दो हजार रुपये में बेचा था। लौटते समय वह दो हजार रुपये लेने के लिए यहां रुका था। जिस पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। तीन अन्य कैंटर किसके थे यह पता नहीं चल सका।