फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scrap worth seven lakh rupees stolen by breaking the locks of the godown

Shamli News: गोदाम के ताले तोड़कर सात लाख रुपये का स्क्रैप चोरी

Sun, 15 Jan 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Scrap worth seven lakh rupees stolen by breaking the locks of the godown
- एसटी तिराहा पुलिस चौकी के निकट रात में हुई घटना
विज्ञापन

- जिले के कई थानों से नीलामी में खरीदी थी पुरानी बाइकें व गाड़ियां
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र की एसटी तिराहा पुलिस चौकी के निकट रात को कबाड़ के गोदाम के ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये का लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए स्क्रैप को किसी वाहन में लादकर ले जाने की संभावना जताई जा रही है। चोरी गया स्क्रैप जिले के कई थानों से नीलामी में खरीदी गई पुरानी बाइकें व गाड़ियों का बताया गया है।
शहर के मोहल्ला नानूपुरा निवासी शमीम कबाड़ का कारोबार करता है। मुजफ्फरनगर मार्ग पर एसटी तिराहा पुलिस चौकी के निकट उसने कबाड़ का गोदाम बना रखा है। देर शाम को वह गोदाम पर ताला लगाकर घर आया था। देर रात में गोदाम के ताले तोड़कर वहां से पुरानी बाइकों, गाड़ियों का स्क्रैप, ट्रकों के पुराने धुरे, ऑक्सीजन गैस के 12 सिलिंडर, तोल कांटा, बांट, गैस कटर आदि स्क्रैप चोरी कर लिया। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला जब शमीम गोदाम पर पहुंचा। उसने दरवाजा खुला पाया और ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शमीम ने चोरी हुए स्क्रैप की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई है। शमीम का कहना है कि उसने शहर कोतवाली समेत कई थानों से नीलामी में पुरानी बाइकें व अन्य वाहनों के स्क्रैप को खरीदकर गोदाम में रखा था, जिसे चोरों ने रात में चोरी कर लिया। चोरी हुए माल को किसी बड़े वाहन में ले जाने की संभावना जताई है। शमीम की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर घटना की तहरीर दी गई है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोदाम से स्क्रैप चोरी होने की सूचना मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed