{"_id":"60d0db918ebc3e342479c2aa","slug":"scorpio-dragged-the-bike-for-a-kilometer-away-shamli-news-mrt543846549","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: एक किलोमीटर तक बाइक घसीटकर ले गया स्कार्पियो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: एक किलोमीटर तक बाइक घसीटकर ले गया स्कार्पियो चालक
Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM IST
सार
पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी मौकेे से फरार हो गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में एक किलोमीटर दूर तक बाइक को घसीटते हुए स्कार्पियो चालक ले गया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के शिव चौक से फाटक की तरफ स्कार्पियो तेज गति से जा रही थी। धीमानपुरा में पंपे वाली गली से बाइक सवार युवक स्कार्पियो से टकरा गया। युवक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक स्कार्पियो के अगले हिस्से में फंस गई। स्कार्पियो में दो लोग सवार थे।
चालक ने बाइक फंसे हुए ही स्कार्पियो दौड़ा दी, लेकिन आगे फाटक बंद मिलने पर वह टंकी रोड व माजरा रोड होते हुए लेकर भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। चालक ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के सामने वाले रास्ते में ले गया।
विज्ञापन
आदर्श मंडी पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी मौकेे से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो में फंसी बाइक सड़क में रगड़ने के कारण चिंगारी तक निकल रही थी, जिससे आग भी लग सकती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।