फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   schools will close due to kanwad yatra

आज से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल-कॉलेज

Tue, 26 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
schools will close due to kanwad yatra
एक अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी। - फोटो : प्रतीकात्मक
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक अगस्त तक जनपद के समस्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इस        बीच कोई स्कूल संचालित नहीं होगा। यदि इसका उल्लंघन किया तो कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, कांवड़ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। इसकी          वजह से पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया है। ऐसे में स्कूलों का संचालन जारी रहने से दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इसी लिहाज से जिलाधिकारी ने 26 जुलाई से एक अगस्त तक समस्त स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  चंद्रशेखर ने बताया कि सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी इस दौरान अवकाश रहेगा। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में नवीन प्रबंध समिति के गठन की तिथि संशोधित कर दी गई है। अब तीन से पांच अगस्त के बीच नवीन प्रबंध समितियों का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed