{"_id":"58485b764f1c1bfd644495e2","slug":"schools-will-act-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन आखिर जाग उठा। डीएम के निर्देश पर टीम गठित करके स्कूलों में बुधवार को निरीक्षण कराया गया। इस दौरान कई स्कूलों में अनियमितताएं पाई गईं। कहीं पाठ्य योजना नहीं, तो शैक्षिक कैलेंडर का उपयोग नहीं मिला। ऐसे विद्यालयों के अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी स्कूलों की खराब व्यवस्था को लेक हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद अमर उजाला ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूलों की व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया।
उसके तहत जिले भर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर जायजा लेते हुए मौके की ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सरकारी स्कूलों में निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। इसके चलते खंड शिक्षा अधिकारी शामली, कांधला, कैराना और जनपद के समस्त एबीआरसी तथा एनपीआरसी की टीम गठित की गई। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को पांच पांच स्कूल आवंटित करके निरीक्षण करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
सुबह कैराना ब्लाक क्षेत्र के 75 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय और 45 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अध्यापक अनुपस्थित तो नहीं मिले, कई अव्यवस्थाएं मिलीं, जो बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने में बाधक बनी हुई हैं। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुर, प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़, प्राथमिक विद्यालय कैराना देहात, प्राथमिक विद्यालय ऐरटी, प्राथमिक
विद्यालय गोगवान, प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा, प्राथमिक विद्यालय मंडावर में निर्धारित दिवस होने के बावजूद बच्चों को दूध का वितरण नहीं होना पाया गया।
अधिकांश विद्यालयों में पाठ्य योजना नहीं मिली और न ही शैक्षिक कैलेंडर का उपयोग हुआ। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सुन्हेटी, प्राथमिक विद्यालय दभेड़ी
खुर्द, प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा में निशुल्क यूनीफार्म वितरण पंजिका नहीं पाई गई। प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की पंजिका भी नहीं मिली। कई विद्यालयों में साफ सफाई उचित नहीं मिली। संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मेन्यू के अनुसार भोजन बनवाने के निर्देश
बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि मध्याह्न भोजन में निर्धारित दिवस पर ताजे एवं मौसमी फल वितरण करने तथा मेन्यू के अनुसार भोजन बनवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने, उचित साफ सफाई रखने, बच्चों को हिन्दी-अंग्रेजी लेखन का ज्ञान कराने, सही प्रकार से मूल्यांकन करने, खेलकूद की गतिविधियां कराने तथा विद्यालयों के अभिलेखों के रखरखाव का निर्देश दिया गया है। कहा कि अन्य ब्लाक क्षेत्रों के विद्यालयों में भी इसी तरह निरीक्षण कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।