{"_id":"61d49686520b4e6220050926","slug":"schools-up-to-class-8-closed-for-two-days-due-to-the-possibility-of-cold-wave-increasing-shamli-news-mrt572124329","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर बढ़ने की संभावना देख कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर बढ़ने की संभावना देख कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन के लिए बंद
विज्ञापन
शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सोमवार की रात से सक्रिय हो गया है। जिससे मंगलवार को मौसम पल-पल बदलता रहा। सुबह कुछ देर के लिए मौसम साफ रहा। साढ़े आठ बजे के बाद आकाश में घने बादल छा गए। थोड़ी देर के लिए बौछारें पड़ी। बारिश और शीतलहर बढ़ने की संभावना को देखते हुए डीएम ने जनपद के कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
दोपहर में थोड़ी कुछ देर हल्की धूप निकली। दिन में ज्यादातर समय घने बादल छाए रहने और छह किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रही। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आकाश में बादल छाए रहने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। धूप कम निकलने से बाजारों मे कम ग्राहकों आए और खरीदारी कम हुई। शाम होते ही जिला सर्द मौसम के आगोश में आ गया। बच्चे-बूढ़े गरम कपड़ों में दुबके रहे।
बुधवार से रविवार तक बूंदाबांदी की संभावना
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि पटेल के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार से अगले पांच दिन 9 जनवरी रविवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बारिश का अनुमान है। हल्की और मध्यम बारिश होने से दिन और रात के तापमान पांच डिग्री तक पारा लुढ़केगा।
विज्ञापन
कक्षा-8 तक के स्कूल के आज और कल बंद
बढ़ती ठंड और शीत लहर के प्रकोप के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के स्कूल बुधवार और बृहस्पतिवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। सभी सरकार और गैरसरकारी व सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूल संचालकों को आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।