{"_id":"595fdaf74f1c1b2b298b4683","slug":"school-went-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में चलता मिला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेर में चलता मिला स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद में चल रहे अमान्य स्कूल के खिलाफ और परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था जानने के लिए के लिए बीएसए ने छापामारी की। गांव भाटू में तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया, तो वहां का हाल देखकर बीएसए भी दंग रह गए।
एक स्कूल घेर में दो कमरों में ही चलाया जा रहा था। बच्चों के पास ही भैंस बंधी हुई थी। वहीं, परिषदीय स्कूल में शिक्षक नदारद मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने टीम के साथ ऊन ब्लाक क्षेत्र के गांव भाटू में पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण किया। वहां उन्हेें 60 बच्चों में से मौके पर 16 बच्चें उपस्थित मिले।
विज्ञापन
वहां तैनात दो शिक्षकों में से एक गैरहाजिर मिला। बीएसए ने स्कूल में बच्चों की संख्या कम मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा तथा गैर हाजिर शिक्षक का वेतन काटने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने भव्य पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। वहां मान्यता कक्षा आठ की होने के बाद भी कक्षा नौ और कक्षा 10 संचालित की जा रही थीं। बीएसए ने स्कूल संचालक पवन कुमार को नोटिस देकर भविष्य में मान्यता से अधिक कक्षाओं के संचालन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
वहीं, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल का संचालन एक घेर में किया जा रहा था, जिसमें कक्षा एक से पांच तक कक्षा संचालित की जा रही थीं। स्कूल में 250 बच्चे उपस्थित मिले। उसी घेर में बच्चों के पास ही भैंस भी बंधी हुई थी।
स्कूल संचालक मोहम्मद लुकमान राव ने बताया कि मान्यता के लिए अल्पसंख्यक विभाग में आवेदन किया है और प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद बीएसए
ने स्कूल को तत्काल बंद कराते हुए नोटिस देकर भविष्य में बगैर मान्यता स्कूल चलाने पर जुर्माने के साथ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
बीएसए का कहना है कि बगैर मान्यता के जिले में एक भी स्कूल संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।