{"_id":"6276bcd03b60a717ba3e74b9","slug":"school-vehicles-running-in-violation-of-standards-shamli-news-mrt5876540133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों का उल्लंघन दौड़ रहे स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों का उल्लंघन दौड़ रहे स्कूली वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। क्षेत्र के कई स्कूलों में वाहन फिटनेस को लेकर अनदेखी की जा रही है। जलालाबाद व आसपास क्षेत्र में संचालित कुछ स्कूलों में स्कूल बसों को दिए गए मानकों के अनुरूप संचालित नहीं किया जा रहा है।
स्कूल वाहन का संचालन ऐसे चालकों के द्वारा किया जा रहा है। जो ड्राइविंग लाइसेंस में दी गई शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे । मैजिक गाड़ी, अन्य छोटी गाड़ियों में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को पशुओं की तरह ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है। इसकी शिकायत एआरटीओ से भी की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समय-समय पर अभिभावक छात्र छात्राओं को स्कूल वाहन में मानक से हटकर ले जाने पर शिकायत करते हैं। परंतु इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जनपद बागपत के गांव चमरावल में ऐसी ही घोर लापरवाही से मासूम आयुष मौत का शिकार हो गया। अभिभावकों ने मांग की है कि बेसिक शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग संयुक्त रूप से जलालाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करे, ताकि छात्र छात्राओं के जीवन की रक्षा हो सके।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि जनपद में सभी स्कूल संचालकों को स्कूल वाहन दिए गए मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ मुंशीलाल ने शनिवार में हरड फतेहपुर गांव के निकट श्री राम पब्लिक स्कूल के वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान काफी कमी सामने आई है। जिसको लेकर कार्रवाई की जाएगी।