फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sawan Somwar 2020: Sawan's first Monday today, worship will be done in homes

Shravan Somwar 2020: सावन का पहला सोमवार आज, घरों में ही होगी पूजा अर्चना

Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: Sawan's first Monday today, worship will be done in homes
सावन 2020
सावन का पहला सोमवार आज, घरों में ही होगी पूजा अर्चना
विज्ञापन

शामली। सोमवार से ही सावन मास की शुरूआत हो रही है। कोराना संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। अब सावन के सोमवार पर भी घरों में ही पूजा अर्चना की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर समितियों ने भी श्रद्धालुओं से मंदिर की बजाय अपने घर में ही पूजा अर्चना की अपील की है। उधर कांवड़ यात्रा रोकने के संबंध में पानीपत में हरियाणा के पानीपत ओर यूपी के शामली जिलों के पुलिस और प्रशासनिक आला अफसरों की संयुक्त बैठक होगी।
सावन के पहले सोमवार को मंदिर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही लोगों से अपने घर में ही पूजा अर्चना की अपील करनी शुरू कर दी है। धर्मगुरुओं, मंदिर समितियों की बैठक में भी उनसे सहयोग मांगा गया था। जिसके चलते मंदिर समितियों ने भी लोगों से अपील की है कि वह इस बार जलाभिषेक के लिए मंदिर न आएं। घर में ही पूजा करें। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने लोगों से कहा कि कोराना संक्रमण के कारण ही यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उधर कांवड़ यात्रा को लेकर भी पुलिस प्रशासन चिंतित हैं। प्रशासन चाहता है कि हरियाणा प्रशासन कांवड़ियों को यूपी की सीमा में न आने दे। इसके लिए सीमा पर चौकसी की जरूरत है साथ ही यमुना तट पर भी निगरानी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हरियाणा से कांवड़ियों को रोका जाए तो वह पूरा फोकस स्थानीय स्तर पर करें। अनुमान के तौर पर हर साल छह से सात लाख कांवडिए शामली से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को पानीपत में दोनों जिलों के अफसरों की बैठक है। इसमें शामली जनपद के डीएम, एसपी और निकटवर्ती क्षेत्र के एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष लेवर के अफसर मौजूद रहेंगे और कांवड़ यात्रा रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने पर बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed