फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Satyaveer becomes president in the Tehsil Bar Association elections.

Shamli News: तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में सत्यवीर बने अध्यक्ष

Sun, 28 Dec 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 28 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Satyaveer becomes president in the Tehsil Bar Association elections.
ऊन तहसील में बार एसोसिएशन के चुनाव में जीते अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत करते अधिवक्ता । संवाद
ऊन। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में सत्यवीर सिंह ने जोगिंदर सिंह मुंगेर को नौ वोटों से हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। महासचिव पद पर सोनू कल्याण और कोषाध्यक्ष पद पर जसबीर सौदाई निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर आमने-सामने का मुकाबला था। शनिवार को 11 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरू में मतदान धीमा रहा, लेकिन 12 बजे से एक बजे के बीच मतदान में तेजी आई। तीनों पद हेतु आमने-सामने का मुकाबला था। कुल 41 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर सत्यवीर सिंह को 25, जोगिंदर सिंह मुंगेर को 16 वोट मिले, जिसमें सत्यवीर सिंह ने नौ वोटों से जोगिंदर सिंह मुंगेर को हराया।
विज्ञापन

महासचिव के पद पर सोनू कल्याण को 23 तथा तसव्वर अली को 16 मत मिले तथा कोषाध्यक्ष पद पर जसबीर सौदाई को 22, बाबूराम को 19 वोट मिले। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शादाब खान ने तीनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया। बाद में विजय प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा मिष्ठान वितरित किया गया। अध्यक्ष पद पर जीत के बाद सत्यवीर सिंह ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं ने चुनाव में सहयोग किया है।अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया जाएगा तथा बार भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार सत्यवीर सिंह बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
ऊन। तहसील में 2016 से 2026 तक दस बार अध्यक्ष के चुनाव हो चुके है। इनमें अब तक पांच बार सम्राट सिंह, दो बार नवीन सरोहा, दो बार सत्यवीर सिंह और एक बार सचिन मलिक अध्यक्ष बन चुके है।


सत्यवीर सिंह पहले भी एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं। अब दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव में पराजित हुए जोगिंदर सिंह मुंगेर पहले दो बार महासचिव रह चुके हैं। कोषाध्यक्ष पर जसबीर सौदाई पहले भी दो बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। अब तीसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं महासचिव का चुनाव जीते सोनू कल्याण पहले एक बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और इनके सामने चुनाव लड़े तसव्वर अली पहले दो बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed