फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Satyaprakash was second in the state by growing 1851 quintal sugarcane

1851 क्विंटल गन्ना उगाकर प्रदेश में दूसरे नंबर रहे सत्यप्रकाश

Thu, 22 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Satyaprakash was second in the state by growing 1851 quintal sugarcane
1851 क्विंटल गन्ना उगाकर प्रदेश में दूसरे नंबर रहे सत्यप्रकाश
विज्ञापन

शामली। गन्ना विकास विभाग द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जिले के सल्फा गांव के प्रगतिशील किसान सत्यप्रकाश ने 1851 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गन्ना विकास विभाग द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता में पेड़ी, शीघ्र पौधा एवं सामान्य पौधा में प्रदेश भर से कुल 107 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। गन्ना फसल प्रतियोगिता कटाई के लिए राज्य स्तर से अधिकारी नामित किए गए थे। शामली जनपद के सल्फा गांव के प्रगतिशील किसान सत्यप्रकाश ने 1851 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त करके दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता किसानों को लखनऊ में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गन्ना मंत्री सुरेश राणा उन्हें सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज को बढ़ाने के लिए किसानों में स्वस्थ प्रतियोगी भावना का संचार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed