फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Satyaprakash of Sulfa got third place in the state sugarcane competition

राज्य गन्ना प्रतियोगिता सल्फा के सत्यप्रकाश को तीसरा स्थान

Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Satyaprakash of Sulfa got third place in the state sugarcane competition
राज्य गन्ना प्रतियोगिता में सल्फा के सत्यप्रकाश को तीसरा स्थान
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश गन्ना एवं चीनी विभाग की ओर से राज्य गन्ना प्रतियोगिता में वर्ष 2021- 22 के आखिर परिणाम घोषित हो गए है। गन्ना प्रतियोगिता में इस बार शामली जिले का किसान सत्यप्रकाश सल्फा पेडी संवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि उप्र गन्ना एवं चीनी विभाग की ओर से राज्य गन्ना प्रतियोगिता में शीघ्र पौधा संवर्ग में पीलीभीत जिले के भौरो खुर्द के गुरजीत सिंह ने 2565.00 क्विंटल हेक्टेयर उपज और पौधा संवर्ग में लखीमपुर खीरी जिले के फरददिया के किसान बाल कुमार ने 2427.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला लखीमपुर खीरी के ग्राम सिगहा खुर्द निवासी सूरज प्रसाद ने शीघ्र पौधा सवंर्ग में 2389.00 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उपज प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेडी संवर्ग में मेरठ जिले के कूड़ी कमालपुर निवासी परमाल ने 2090.25 क्विंटल हेक्टेयर उपज प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गन्ना विकास विभाग की ओर प्रतियोगिता में शीघ्र पौधा, पेडी, सामान्य पौधा, ड्रिप विधि से सिंचाई, युवा गन्ना किसान के प्रदेश भर में कुल 180 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। प्रदेश के गन्ना-चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने प्रथम पुरस्कार विजेता को 15 हजार रुपये, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले किसान को दस हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसान को 7500 रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed