सर्व सेवा सम्मान समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान
शामली। सर्व सेवा सम्मान समिति ने शिक्षकों को सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली व सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया। समिति सदस्यों ने सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल, शिक्षिका रीतू जिंदल व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, सेंट आरसी स्कूल में ऑनर अरविंद संगल व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाया। इसके बाद उन्हें संस्था के प्रतीक चिन्ह का पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने कहा कि संसार में सिर्फ भारत में ही शिक्षक दिवस बहुत बड़े रूप में मनाया जाता है। यह सभी भारतीय अध्यापकों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर गिरधारीलाल नारंग, अध्यक्ष मुकेश तायल, कोषाध्यक्ष हर्ष मित्तल, विक्की जैन, संदीप विश्वकर्मा, श्रवण संगल, मनोज कांबोज, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित करते सर्व सेवा उत्तथान समिति के सदस्य।- फोटो : SHAMLI