फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanskrit education gives children the right direction: Suresh Rana

संस्कार युक्त शिक्षा से बच्चों को मिलती है सही दिशा : सुरेश राणा

Mon, 10 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit education gives children the right direction: Suresh Rana
शामली क्षेत्र के सर्वोद्वय स्कूल कसेरवा कलां में गन्नामंत्री सुरेश राणा का स्वागत करते प्रधाना - फोटो : SHAMLI
संस्कार युक्त शिक्षा से बच्चों को मिलती है सही दिशा : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। कसेरवा कला गांव के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से बच्चों के जीवन को सही दिशा मिलती है।

रविवार को कसेरवा कला गांव के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री सुरेश राणा का विद्यालय की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की बेहद जरुरत है। शिक्षण संस्थाओं में संस्कार युक्त शिक्षा दिए जाने का आह्वान किया। मंत्री ने विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। समारोह में भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, विशिष्ट अतिथि आईईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट अलवर के चेयरमैन डाक्टर वीके अग्रवाल, सूर्यवीर सिंह, जयपाल प्रधान, सोहनपाल सिंह गुल्लू, मिंटू प्रधान, राजीव शास्त्री, ओमवीर सिंह, अनुज गौतम, महेंद्र शर्मा, तेजपाल शर्मा, राजपाल प्रधान, डाक्टर उमेश, देवराज, कौशल, रामपाल जांगड़ा, राजेंद्र विदुर, कंवरपाल प्रधान, राजेश शर्मा मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सतेद्र सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed