{"_id":"58cadb794f1c1b992132a3cf","slug":"sansad-nidhi-ke-kaam-parkhe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि से कराए कार्यों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि से कराए कार्यों को परखा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र में सांसद निधि से कराए गए कार्यों की जांच करतीं सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीडीओ यशु रूस्तगी ने सांसद विकास निधि तहत कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अनियमितताएं मिली। सिकंदरपुर में ऊन- झिंझाना मार्ग से तिराहे तक नाला निर्माण कार्य को देखा। नाले में पानी भरा होने के कारण इसके बेस का सत्यापन नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को सीडीओ बिड़ौली-झिंझाना तिराहे से प्राईमरी स्कूल तक सीसी रोड और नाली निर्माण का निरीक्षण किया। शीतलगढ़ी में बाईपास से लेकर विजयपाल के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण को देखा। इसके अलावा सिंगरा -झिंझाना रोड से गुरुद्वारे तक खडंजा नापा गया। स्थलीय निरीक्षण में खड़ंजा सही न मिलने पर इसकी मरम्मत के निर्देश दिए गए।
सिकंदरपुर में ऊन-झिंझाना मार्ग से तिराहे तक नाला निर्माण को देखा। नाले में पानी भरा होने के कारण सत्यापन कार्य नहीं हो पाया है। भूरा गांव में बारात घर निर्माणाधीन मिला है। बारात घर प्लास्टर का कार्य लगभग पूर्ण है। फर्श का कार्य चल रहा है। बारातघर मे शौचालय की व्यवस्था नही की गई है। सीडीओ ने विजय सिंह पथिक, राजकीय विद्यालय कैराना में एमकॉम, एमए भवन का निर्माण की दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश चंद सिंघल आदि मौजूद रहे।