फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjhi immersion procession taken out

Shamli News: सांझी विसर्जन शोभायात्रा निकाली

Tue, 24 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi immersion procession taken out
कैराना में निकाली गई सांझी विर्सजन शोभायात्रा में रथ पर सवार मां दुर्गा की मूर्ति-संवाद
कैराना। नवरात्र के समापन पर नगर में सांझी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। प्रथम नवरात्र पर प्राचीन सिद्धपीठ बाला सुंदरी मंदिर में मां भगवती की विशाल मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की सांझी स्थापित की थी। नवरात्रि के समापन तक प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर परिसर में स्थापित की गई मां दुर्गा की सांझी को रथ पर विराजमान कराया गया। इसके अलावा शोभायात्रा में तीन ट्रैक्टर ट्राॅली भी चल रही थी। शोभायात्रा के साथ चल रही ट्रालियों में श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों से सांझी को विसर्जन के लिए प्रसाद के साथ विराजमान किया। शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के अलावा श्रीगणेश जी रथ पर सवार थे। शोभायात्रा नगर के चौक बाजार, जोडिया कुआं, सराफा बाजार, पट्टो वाला, गुंबद, टीचर कालौनी, राजेंद्र काॅलोनी होते हुए शामली स्थित नहर पर पहुंची जहांं पर मां के जयकारों के साथ सांझी का विधि विधान से विसर्जन किया गया। इ
विज्ञापन


श्री दुर्गा अष्टमी व दुर्गा नवमी पर कन्याओं को कराया भोजन

फोटो

कैराना। सोमवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं कन्याओं को भोजन कराया तथा उन्हें उपहार भेट किए।

श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में सुबह के समय कन्याओं को हलवा पुरी का भोजन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं को वस्त्र, चुनरी, मिष्ठान के अलावा अन्य कई प्रकार के उपहार भेंट किए। श्रद्धालुओं ने कन्या के पैर धोए तथा उनसे खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed