फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjeev Jeeva's last rites took place amid tight security

Shamli News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ संजीव जीवा का अंतिम संस्कार

Thu, 08 Jun 2023 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva's last rites took place amid tight security
-पुलिस की सख्ती के चलते गिनती के लोग ही हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल
विज्ञापन


फोटो
शामली। लखनऊ कोर्ट में कुख्यात संजीव जीवा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार दोपहर पैतृक गांव आदमपुर में उसका कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े बेटे तुषार ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही। अंतिम संस्कार स्थल पर पुलिस ने सीमित संख्या में ही लोगों को जाने दिया।
संजीव का शव पहुंचने से पहले ही बृहस्पतिवार सुबह उसके पैतृक आवास पर परिजन और रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए थे। इसके साथ ही एसपी ओपी सिंह के साथ कई थानों की फोर्स भी गांव में तैनात कर दी गई। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। ग्रामीणों को संजीव जीवा के मकान पर जाने से भी पुलिस ने रोक दिया। परिवार के लोग और खास रिश्तेदार ही घर तक पहुंच सके। इसके साथ ही अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों की लिस्ट भी पहले ही तैयार कर ली गई थी। इसमें नाम पते के साथ उनके मोबाइल नंबर और आईडी पुलिस ने लिए। अंतिम संस्कार में पहुंचे कई बुजुर्गों और युवाओं को पुलिस ने वापस लौटा दिया। करीब पौने तीन बजे शव गांव पहुंचा और पौने चार बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों में पुलिस-प्रशासन के प्रति गुस्सा दिखाई दिया। अंतिम संस्कार स्थल पर भी महिला परिजन कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों से उलझ गईं।
विज्ञापन

-------------
पायल नहीं कर पाई पति के अंतिम दर्शन
संजीव जीवा की मौत के बाद उसकी पत्नी पायल भी अपने पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई। शव गांव पहुंचने से पहले चर्चा थी कि पायल ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी से राहत देने के लिए अर्जी लगाई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। परिजनों ने पायल का इंतजार किए बिना ही संजीव जीवा का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार संजीव जीवा के खेत की भूमि में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शव पहुंचने से कुछ देर पहले पहुंचे बच्चे
संजीव जीवा का शव गांव पहुंचने से कुछ देर पहले उसके बच्चे अपनी बुआ के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी गांव के मुख्य मार्ग पर ही रोक दी। वहां से उन्हें पैदल ही अंदर जाना पड़ा। इस दौरान सभी बच्चों और रिश्तेदारों के चेहरे मास्क से ढके हुए थे।
--------------
ज्यादातर ग्रामीणों ने कभी संजीव जीवा को देखा ही नहीं
अपराध की दुनिया में संजीव जीवा जितना चर्चित नाम था, अपने गांव के लोगों के लिए भी उतना ही अंजान था। ज्यादातर ग्रामीणों ने संजीव जीवा का चेहरा भी कभी नहीं देखा। शव गांव में पहुंचने पर ग्रामीण उसका चेहरा देखने के लिए उसके घर की तरफ चले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति भी की। उनका कहना था कि वह सामाजिक प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक दिया। अंतिम संस्कार के दौरान कुछ युवा वीडियो बना रहे थे, पुलिस ने उन्हें भी मौके से भगा दिया। संजीव जीवा के पुश्तैनी मकान के पास रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व वह अपने पिता की तेहरवीं में पुलिस अभिरक्षा में आया था, तभी उसे अंतिम बार देखा था। उनके मकान पर ताला लटका रहता है। पुलिस मकान पर जांच करने आती रहती है।

-------------------
संजीव को किए की सजा मिली, मेरी बेटी को बख्शे प्रशासन
आदमपुर गांव स्थित संजीव जीवा के पुश्तैनी मकान पर बृहस्पतिवार सुबह मां कुंती देवी, सास राज शर्मा, भाई राजीव पहुंच गए। संजीव जीवा की मां और सास ने हत्या के लिए प्रशासन को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या होना बड़ी लापरवाही है। इसके अलावा संजीव को पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट भी नहीं पहनाई थी। यदि इस तरह हत्या होने लगी तो फिर कोर्ट और जज का कोई काम नहीं रह जाएगा। संजीव की सास ने कहा कि उसे अपने किए की सजा मिल गई है। अब प्रशासन उसकी बेटी और उसके बच्चों को बख्श दे। उनका कोई कसूर नहीं है, उन्हें अब परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed